
अपडेटेड 19 April 2025 at 14:34 IST
रजत पाटीदार ने तोड़ दिया सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-रोहित-गिल भी नहीं कर सके ये कारनामा
Rajat Patidar Breaks Sachin Record: पंजाब किंग्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरू को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

पंजाब किंग्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने 18 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। रजत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 30 पारियां ली।
Advertisement

रजत पाटीदार ने आईपीएल में 1000 रन बनाते ही भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 31 पारियों में ये कारनामा किया था।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श सबसे आगे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 21 पारियां ली थी।
Advertisement

इस स्पेशल लिस्ट में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने रजत पाटीदार से भी कम पारियों (25) में एक हजार रन पूरे किए हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 April 2025 at 14:34 IST