
जब सालों की दोस्ती एक फ्लाइट में प्यार में बदल गई... PV Sindhu को कैसे हुई वेंकट दत्ता साई से मोहब्बत?
PV Sindhu Love Story: पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर 2024 को वेंकट दत्ता साई से शादी कर ली है। वेंकट एक बिजनेसमैन हैं और वो सालों से पीवी सिंधु को जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
पीवी सिंधु को वेंकट दत्ता साई के रूप में अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। कपल ने धूमधाम से राजस्थान के उदयपुर में एक पारंपरिक तेलुगु समारोह में शादी रचाई है।
Image: Instagram/@pvsindhu1
अब स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने वोग इंडिया से बातचीत में अपनी लव स्टोरी शेयर की है और खुलासा किया कि वो और वेंकट सालों से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। 2022 में उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।
Image: @vogueindiaAdvertisement
पीवी सिंधु ने बताया कि वो सालों से वेंकट को जानती हैं लेकिन 2022 में वो दोबारा एक फ्लाइट में उनसे मिलीं। स्टार खिलाड़ी ने कहा कि ये उनके लिए लगभग पहली नजर में प्यार जैसा था।
Image: X@Pvsindhu1
पीवी सिंधु ने कहा कि वो फ्लाइट दो दोस्तों को करीब लेकर आई और वहीं से उनके सितारे मिलते चले गए। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी थी।
Image: @vogueindiaAdvertisement
इंटरव्यू में बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपनी इंटिमेट इंगेजमेंट सेरेमनी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सगाई वाला दिन उनके लिए काफी इमोशनल और स्पेशल था जिसे वो कभी नहीं भूलेंगी।
Image: Instagram/@pvsindhu1