
दिल्ली में Neeraj Chopra- Himani Mor का ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी भी पहुंचे, दिया ये खास तोहफा... VIDEO
PM Modi at Neeraj Chopra- Himani Mor Reception: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीएम मोदी ने उन्हें एक स्पेशल तोहफा भी दिया। इसकी खास झलकियां सामने आई हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हरियाणा के स्टार जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्टनीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी रिसेप्शन पार्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। जनवरी 2025 में नीरज ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी कर सबको चौंकाया था।
अब शादी के करीब एक साल बाद दोनों का रिसेप्शन हो रहा है। रिसेप्शन की पहली पार्टी करनाल तो दूसरी दिल्ली में रखी गई। दिल्ली में आयोजित नीरज चोपड़ा के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
Advertisement
दिल्ली के द लीला पैलेस में नीरज चोपड़ा और हिमानी मोरे ने भव्य VIP रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों पहुंची। PM मोदी ने होटल पहुंचे नीरज और हिमानी को आशीर्वाद दिया।
Image: Instagram
इस दौरान पीएम मोदी उनके लिए स्पेशल तोहफा भी लेकर गए। प्रधानमंत्री ने कपल को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। आयोजन की खास झलकियां सामने आई है।
Advertisement
कुछ दिन पहले नीरज और हिमानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात भी की थी। इसी दौरान उन्हें अपने रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया था।
वहीं, 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल के द ईडन और जन्नत हॉल में नीरज और हिमानी के रिसेप्शन के दो अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए थे। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए।
Image: Instagram
करनाल में आयोजित रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहुंचकर जोड़े को भगवान राम की प्रतिमा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद दिया था।
नीरज और हिमानी की शादी 16 जनवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से हुई थी। नीरज और हिमानी काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।
Image: instagram