
अपडेटेड 26 May 2025 at 09:59 IST
देखते रह जाएगी RCB और गुजरात टाइटंस, टॉप-2 में जगह बना लेगी मुंबई इंडियंस! जानें क्या है समीकरण
IPL 2025: एक समय लग रहा था कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाएगी, लेकिन अब आलम ये है कि हार्दिक की टीम टॉप-2 की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सोमवार को उनका सामना पंजाब किंग्स से है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आईपीएल 2025 के ग्रुप स्टेज में अब सिर्फ दो मुकाबले बाकी हैं। सोमवार (आज) को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा और मंगलवार (26 मई) को RCB की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से है।

टॉप-2 की रेस में चारों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। गुजरात टाइटंस की हार से ना सिर्फ RCB और पंजाब किंग्स को फायदा हुआ है, बल्कि मुंबई इंडियंस के फैंस भी बेहद खुश हैं।
Advertisement

एक समय लग रहा था कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाएगी, लेकिन अब आलम ये है कि हार्दिक की टीम टॉप-2 की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

अगर सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स को हरा देती है तो ग्रुप स्टेज में उनका सफर 18 अंक पर समाप्त होगा। इस स्थिति में वो पंजाब किंग्स के पॉइंट से आगे निकल जाएगी।
Advertisement

पंजाब किंग्स के 17 अंक हैं और टॉप-2 में जगह बनाने के लिए उन्हें भी एक जीत की दरकार है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा इसलिए भी भारी है क्योंकि उनका नेट रनरेट बाकी टीमों से बेहतर है।

इस लिहाज से देखें तो मुंबई इंडियंस अगर आज का मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो वो RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस से पहले टॉप-2 में अपनी सीट कन्फर्म कर लेगी।

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर टॉप-2 के रोमांच को और बढ़ा दिया। शुभमन गिल की टीम अब दुआ करेगी कि RCB और पंजाब को आखिरी मैच में हार मिले।
Image: iplt20.comPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 May 2025 at 09:59 IST