ms-dhoni-birth-date-mulank-is-7-these-radix-people-are-very-lucky-earn-a-lot-of-wealth-and-fame-in-life-numerology-7-dhoni-jersey-number

MS Dhoni Birthday: इस खास मूलांक के जातक हैं धोनी, कुंडली के इस ग्रह ने दिलाई आपार दौलत और शौहरत; जानें जादुई नंबर 7 की खासियत

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी का बर्थ मूलांक 7 है। अंकज्योतिष में 7 नंबर को केतु का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग न सिर्फ किस्मत के धनी होते हैं, बल्कि इनकी शख्सियत में कई ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग और खास बनाती हैं।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। अंक ज्योतिष में इसका योग उन्हें मूलांक 7 का जातक बनाता है।  मूलांक 7 के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं। केतु जीवन में गहन सोच,  रणनीतिक बुद्धि और गोपनीयता प्रदान करता है।
 

Image: Instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धोनी की कुंडली के 11वें भाव में शुक्र और राहु का महासंयोग है। यह अनूठा योग जातक को अचानक और बेहिसाब धन, वैश्विक लोकप्रियता, शानदार विलासिता तथा ब्रांड एंडोर्समेंट से अकूत संपत्ति दिलाता है।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुंडली में चंद्रमा और गुरु की युति से शुभ 'गजकेसरी योग' बनता है जो उन्हें अपार मान-सम्मान देता है। करियर में सूर्य-बुध का 'बुधादित्य योग' उन्हें  दूरदर्शिता और तुरंत सही निर्णय लेने की शक्ति देता है।

Image: Instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

7वें महीने की 7 तारीख को जन्म लेने से मूलांक 7 की ऊर्जा उनके जीवन में दोगुनी हो गई। यह अंक उन्हें अत्यधिक अंतर्ज्ञान देता है।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धोनी ने अपने पूरे करियर में 7 नंबर की जर्सी पहनी। यह नंबर महज एक अंक नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा वैश्विक ब्रांड बन गया।
 

Image: Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

2011 विश्व कप फाइनल में खुद ऊपर आना धोनी के फैसले उनके जादुई नंबर 7 की अंतः प्रेरणा से ही निर्देशित थे।
 

Image: Instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपनी तीव्र छठी इंद्री और जादुई कप्तानी के बल पर धोनी ने भारत को तीन बड़े आईसीसी खिताब दिलाए। 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी।
 

Image: Instagram
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड