
अपडेटेड 15 April 2025 at 11:09 IST
IPL में ऐसा आज तक ना हुआ और ना होगा... धोनी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना नामुमकिन!
MS Dhoni: LSG के खिलाफ हुए मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' जीतते ही एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैंस को झूमने का मौका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में माही ने 11 गेंदों पर 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी।

धोनी ने सिर्फ 26 रन बनाए, लेकिन मैच के लिहाज से ये रन कितने अहम थे, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
Advertisement

LSG के खिलाफ हुए मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' जीतते ही एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने ऐसा कारनामा किया जो आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में नहीं हुआ था और शायद होगा भी नहीं।

एमएस धोनी IPL में 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 43 साल और 281 दिन की आयु में ये कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में प्रवीण तांबे को पीछे छोड़ दिया।
Advertisement

इसके अलावा धोनी IPL में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। आईपीएल में 43 साल में किसी कप्तान ने POTM का अवॉर्ड नहीं जीता था। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक कुल 271 मैच खेले हैं और 18 बार POTM अवॉर्ड जीता है। IPL में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा (19) सबसे आगे हैं।
Image: X MIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 11:09 IST