
अपडेटेड 15 August 2025 at 17:30 IST
कण-कण में भारत मां... भारत की 'बंदूकबाज' बेटी मनु भाकर ने वायलिन से 'जन गण मन' बजाया, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
Manu Bhaker: बंदूक से खेलने वाली मनु भाकर के हाथ में वायलिन है और उन्होंने इससे राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' का धुन बजाया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर वाकई में रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पेरिस ओलंपिक 2024 में पिस्टल चलाकर पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने एक बार फिर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

देशभर में आज यानी 15 अगस्त, 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आजादी के जश्न के मौके पर भारत की 'बंदूकबाज' बेटी मनु भाकर ने अलग अंदाज में फैंस का दिल खुश किया है।
Advertisement

बंदूक से खेलने वाली मनु भाकर के हाथ में वायलिन है और उन्होंने इससे राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' का धुन बजाया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर वाकई में रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पेरिस ओलंपिक में डबल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इस स्वतंत्रता दिवस पर उस धुन को बजाने की एक कोशिश जो मेरे दिल के सबसे करीब है।
Advertisement

''जब भी मैं भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं मंच पर खड़ा होकर इसे सुनना चाहती हूं। आमतौर पर हम बैठकर वायलिन बजाते हैं, लेकिन इस बार अनजाने में ही हम राष्ट्रगान बजाते हुए खड़े हो गए।''

हरियाणा की 22 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया था। उन्होंने पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

और उसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पेरिस में भारत का परचम लहराया था।
Image: ScreengrabPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 17:30 IST