
MS Dhoni: प्राइवेट जेट, लग्जरी कार-बाइक कलेक्शन... संन्यास के बाद भी करोड़ों कमाते हैं माही, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Mahendra Singh Dhoni Net Worth: 'कैप्टन कूल' कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 44 साल के धोनी क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बिजनेस और फॉर्मिंग में भी छाए हुए हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं धोनी?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची के एक सामान्य परिवार में जन्में माही क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बने हैं।
Image: A file photo of Dhoni
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी गिनती देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। क्रिकेट के अलावा अन्य जगहों से भी धोनी खूब कमाई करते हैं।
Image: APAdvertisement
महेंद्र सिंह धोनी की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ब्रांस एंडोर्समेंट, बिजनेस में किए गए उनके निवेश के साथ-साथ विज्ञापनों के जरिए आता है।
Image: YouTube Screengrab
संन्यास लेने के बावजूद धोनी की डिमांड में जरा भी कमी नहीं आई है। वो कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में दिखते हैं। धोनी दो दर्जन कंपनियों से भी ज्यादा के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं।
Image: InstagramAdvertisement
भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। वो अब भी IPL जैसे फॉर्मेट के जरिए कमाई करते हैं। इतना ही नहीं, धोनी ने कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जहां से उनको तगड़ा रिटर्न मिलता है।
धोनी के पास रांची और देहरादून में करोड़ों के घर हैं। रांची में उनके पास फॉर्महाउस भी है, जो 43 एकड़ में फैला है। यहां वह ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। दावा किया जाता है कि उनके पास प्राइवेट जेट भी है।
Image: X
इतना ही नहीं रांची में धोनी का एक होटल Hotel Mahi Residency भी है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के साथ मिलकर बैंगलोर में MS Dhoni Global School भी खोला है।
ये तो सभी जानते हैं कि माही को बाइक और कारों का काफी शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी कारों और बाइक का कलेक्शन है, जिन्हें वे अपने गैराज में सहेजकर रखते हैं।
Image: Twitter