
KL Rahul ने मुंह में उंगली डाल किसके लिए मनाया अनोखा जश्न? पत्नी अथिया शेट्टी ने खोला राज
KL Rahul Celebration: केएल राहुल ने पहले हेलमेट पर लगे तिरंगे को चूमा और फिर मुंह में उंगली डालकर जश्न मनाया। फैंस ये जानना चाहते हैं कि राहुल का ये सेलिब्रेशन किसके लिए था?
- फोटो गैलरी
- 1 min read
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार शतक जड़ा। अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच में राहुल ने सेंचुरी ठोककर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
केएल राहुल ने पहले हेलमेट पर लगे तिरंगे को चूमा और फिर मुंह में उंगली डालकर जश्न मनाया। फैंस ये जानना चाहते हैं कि राहुल का ये सेलिब्रेशन किसके लिए था?
Advertisement
पत्नी अथिया शेट्टी ने इस जश्न पर से पर्दा उठा दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दिल जीतने वाला स्टोरी शेयर किया। अथिया ने राहुल की जश्न वाली तस्वीर साझा की।
अथिया शेट्टी ने लिखा- 'द बेस्ट फॉर हिज बेस्ट।' उनके इस पोस्ट से ये साफ हो गया कि राहुल ने ये सेलिब्रेशन अपनी 7 महीने की बेटी के लिए मनाया।
Advertisement
केएल राहुल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 24 मार्च, 2025 को बेटी को जन्म दिया जिनका नाम इवारा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने टेस्ट करियर का 11वां और भारत में अपना दूसरा शतक ठोका।
Image: BCCI