KL Rahul breaks Gautam Gambhir and Rohit sharma of most test century as an Indian opener

ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ राहुल ने ऐसे मनाया जश्न, रोहित शर्मा से भी निकले आगे

KL Rahul Century: केएल राहुल अब बतौर ओपनर भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वर्तमान कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। ये सेंचुरी उनके लिए बेहद स्पेशल है। 
 

Image: BCCI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राहुल ने 9 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में टेस्ट शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 100 का आंकड़ा क्रॉस किया था।  सेंचुरी जड़कर उन्होंने गंभीर और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

Image: BCCI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केएल राहुल अब बतौर ओपनर भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे अधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वर्तमान कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। 
 

Image: BCCI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बतौर ओपनर केएल राहुल के नाम टेस्ट में 10 शतक हैं। इस लिस्ट में पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 33 सेंचुरी है। दूसरे पर सहवाग (22) और तीसरे पर मुरली विजय (12) हैं। 
 

Image: File Photo
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर केएल राहुल ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने पहले हेलमेट को चूमा और फिर मुंह में उंगली डालकर सेलिब्रेट किया। ड्रेसिंग रूम में गंभीर ताली बजाते दिखे। 
 

Image: BCCI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले 7 शतक में उन्होंने एक बार भी सौ के आंकड़े को 150 या इससे अधिक रन में कन्वर्ट नहीं किया है।  

Image: ANI
Published By:
 Ritesh Kumar

पब्लिश्ड