
अपडेटेड 18 April 2025 at 15:58 IST
KL Rahul ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम के साथ किया मीनिंग का भी खुलासा, अनुष्का सहित इन लोगों ने लुटाया प्यार
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे KL Rahul के घर में हाल ही में एक नन्ही बेबी गर्ल ने जन्म लिया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के हाल में लक्ष्मी का जन्म हुआ है। अब इस कपल ने अपने बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। Image: Instagram

बेटी की झलक शेयर करने के साथ ही इस कपल ने बेटी के नाम से भी पर्दा उठाया है। राहुल और अथिया ने काफी की अलग नाम अपनी बेटी के लिए चुना है। Image: Instagram
Advertisement

सोशल मीडिया पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने मिलकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें केएल राहुल बेटी को गोद में उठाए दिख रहे हैं और अथिया उन्हें बेहद प्यार से देख रही हैं।

इस कपल ने अपनी बेटी का इवारा रखा है। नाम के साथ ही राहुल और अथिया ने इसका मतलब भी फैंस के साथ शेयर किया है। Image: Instagram
Advertisement

इवारा (Evaarah) का मतलब होता है ‘ईश्वर का उपहार’। राहुल और अथिया की बेटी के साथ पहली तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया। Image: Instagram
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 15:58 IST