Kartik Sharma Gun Celebration CSK vs MI IPL 2026

IPL 2026: 14 करोड़ी खिलाड़ी ने जीत के बाद किया 'गन सेलिब्रेशन', फैन्स को याद आए Dhoni; CSK को मिला नया 'फिनिशर'

Kartik Sharma Gun Celebration IPL 2026: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के नायक रहे 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा, जिन्हें सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने न केवल मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि जीत के बाद अपने 'गन सेलिब्रेशन' से चेपॉक के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की यादें ताजा कर दीं। 

Image: X
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कार्तिक शर्मा ने परिपक्वता का परिचय देते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। 

Image: BCCI
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपनी इस पहली IPL फिफ्टी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। वहीं, मैच के बाद कार्तिक ने बल्ले को 'बंदूक' (Gun) की तरह पकड़कर निशाना साधने वाला सेलिब्रेशन किया। 

Image: BCCI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह ठीक वैसा ही था जैसा MS धोनी ने साल 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलने के बाद किया था। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे धोनी का उत्तराधिकारी बता रहे हैं।

Image: X
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
Image: BCCI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
हालांकि मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कार्तिक शर्मा ने कहा, "मैंने पहले से प्लान कर रखा था कि अगर मैं रन बनाऊंगा तो इसी अंदाज में जश्न मनाऊंगा। यह किसी की नकल नहीं थी, बल्कि मेरा अपना स्टाइल था।" Image: X/IPL
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भले ही कार्तिक इसे अपना स्टाइल कहें, लेकिन फैन्स के लिए यह पल बेहद यादगार था। बता दें, 20 साल के कार्तिक CSK के लिए फिफ्टी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। 

Image: BCCI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मैच में कार्तिक ने दूसरे छोर पर खड़े कप्तान ऋतुराज (नाबाद 67) के साथ मिलकर पारी को बुना और मुंबई को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Image: BCCI
Published By :
Shashank Kumar

पब्लिश्ड