
अपडेटेड 26 August 2025 at 09:11 IST
Sachin Tendulkar: क्या सच में हो गई है अर्जुन तेंदुलकर की सगाई? पिता सचिन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Sachin Tendulkar Reaction on Arjun Engagement: कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हो गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई थी। अब सचिन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और दुनिया को सच बताया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हो गई है। ये खबर आग की तरह फैली और फैंस को झटका भी लगा था।

इसके पीछे की बड़ी वजह ये थी कि इसके बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी। सचिन तेंदुलकर और परिवार की तरफ से भी अर्जुन की सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया।
Advertisement

अब सचिन तेंदुलकर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए दुनिया को सच बता दिया है। मास्टर ब्लास्टर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पर मुहर लगा दी है। उन्होंने फैन के सवाल का जवाब देते हुए ये बात बताई।
सचिन ने सोमवार को रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पर मुहर लगाई। उनसे पूछा गया कि क्या वाकई अर्जुन की सगाई हो गई है?
Image: File PhotoAdvertisement

जिसपर सचिन ने कहा- हां, उसकी सगाई हो गई है और हम सभी उसकी नई जिंदगी के सफर को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि अर्जुन की सगाई मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुआ था जिसमें सानिया अपने होने वाले सास-ससुर और ननद यानी अंजलि, सचिन और सारा के साथ दिखी थीं।
Image: InstagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 09:11 IST