
अपडेटेड 19 April 2025 at 11:59 IST
IPL 2025 Points Table के टॉप-3 से बाहर हुई RCB, CSK और MI कहां? ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में नए खिलाड़ी की एंट्री
IPL 2025 Points Table: पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड की धमाकेदार एंट्री हुई है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आईपीएल 2025 का आधा सफर लगभग समाप्त हो चुका है। मेगा इवेंट अब उस स्थिति में पहुंच गया है जहां से हर मैच का नतीजा दूसरी टीमों के लिए भी फायदा या नुकसान पहुंचाएगा।

शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 14-14 ओवर का हुआ था।
Advertisement

इस मैच के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को जबरदस्त फायदा हुआ है। पंजाब किंग्स 7 में से 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं RCB टॉप-3 से बाहर हो गई।

RCB ने अब तक 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर हैं।
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स 5वें, डिफेंडिंग चैंपियन KKR छठे और मुंबई इंडियंस 7वें नंबर नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की एंट्री हुई है। अय्यर ने अभी तक 7 पारियों में 257 रन बनाए हैं। अभी ऑरेंज कैप निकोलस पूरन के सिर पर सजा है जिन्होंने 357 रन बनाए हैं।

पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड की धमाकेदार एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और वो नूर अहमद के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
Image: BCCI/IPLPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 April 2025 at 11:59 IST