
अपडेटेड 5 September 2024 at 20:35 IST
Paris Paralympics: भारत ने रचा इतिहास, आजादी के बाद पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल, जापान को पछाड़ा
Paris Paralympics: आजादी के बाद से भारतीय पैरा एथलीट्स ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए 8वें दिन तक कुल 24 मेडल जीत लिए हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

इसी के साथ भारत ने जापान को पहली बार मेडल टैली में पछाड़ दिया है। हालांकि मेडल टैली में भारत और जापान दोनों ही देशों के पास 24 मेडल है। Image: Instagram

पेरिस पैरालंपिक में भारत के पास कुल 24 मेडल है जिसमें से 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 24 मेडल्स के साथ भारत मेडल टैली में 13वें स्थान पर हैं। Image: Instagram
Advertisement

वहीं बात करें जापान की तो जापान के पास भी 8वें दिन तक कुल 24 मेडल है। जिसमें से 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 24 मेडल्स के साथ जापान मेडल टैली में 14वें स्थान पर है। Image: olympics.com

पैरालंपिक के इतिहास में ये पहला मौका है जब भारत ने 24 मेडल हासिल किए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 मेडल अपने नाम किए थे। Image: Instagram
Advertisement

ऐसे में भारत को उम्मीद है कि वह ज्यादा से ज्यादा पदक जीते और पदक तालिका में ऊपर पायदान पर पहुंचे। टॉप पर चीन कुल 135 मेडल के साथ मौजूद है। Image: X
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 5 September 2024 at 20:35 IST