
अपडेटेड 29 August 2024 at 22:12 IST
अगर KL Rahul के लिए लखनऊ ने बंद किए दरवाजे तो, मेगा ऑक्शन में इन 3 फ्रेंचाइजियों में होगी कड़ी टक्कर
आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज को लेकर चर्चा चरम पर है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे है कि वह आईपीएल के अगले सीजन में टीम का साथ छोड़ देंगे। Image: IPL/ BCCI

पहले दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ में पहुंचाया, लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में टीम कुछ खास नहीं कर सकी। Image: BCCI
Advertisement

अगर केएल राहुल को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर करती है तो ये तीन आईपीएल फ्रेंचाइजियां उन्हें खरीदने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा सकती है। Image: AP

आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को खरीदने में रुचि दिखा सकती है। इसकी वजह ये है कि आरसीबी के पास विराट कोहली के अलावा दूसरा बड़ा भारतीय बैटर नहीं। Image: BCCI
Advertisement

IPL 2025 ऑक्शन में केएल राहुल को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स दिलचस्पी दिखा सकती है। पंजाब किंग्स अपने पुराने कप्तान केएल राहुल को फिर से टीम से जोड़ना चाहेंगी और उन्हें टीम की कमान सौंपना चाहेंगी। Image: IPL

आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में डगमगाई नजर आई। ऐसे में जीटी केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। Image: IPL
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 22:12 IST