
संजय बांगर के कितने बच्चे हैं? एक लड़का से बनी लड़की, दूसरा कौन और क्या करती हैं पत्नी
संजय बांगर की बेटी ने पिछले साल हार्मोनल ट्रांसफॉर्मैशन करा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को दांव पर लगाकर ये कठिन फैसला लिया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर ने साल 2001 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वर्तमान में वो आईपीएल 2025 में कमेंट्री कर रहे हैं। इन दिनों संजय बांगर की बेटी भी सुर्खियों में हैं।
संजय बांगर की बेटी ने पिछले साल हार्मोनल ट्रांसफॉर्मैशन करा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को दांव पर लगाकर ये कठिन फैसला लिया।
Advertisement
लड़का से लड़की बनने के बाद संजय बांगर की बेटी ने अपना नाम भी बदला। वो आर्यन से अनाया बन गईं हैं। इस बीच लोग पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।
संजय बांगर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में रेलवे के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। संजय बांगर का विवाह कश्मीरा बांगर से हुआ और उनके दो बच्चे हैं।
Advertisement
संजय बांगर के बेटे का नाम अथर्व है और बेटी जो पहले लड़का थीं उनका नाम अनाया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ग्राफिक डिजाइनर हैं।
Image: BCCI