
IPL में मुंबई की डूबी लुटिया... कैप्टन Hardik Pandya गर्लफ्रेंड माहिका संग हुए स्पॉट, तो नेटिजंस बोले- इतना तो रोनाल्डो भी नहीं...
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों एक-दूजे में खोए नजर आए। कपल की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई इंडियन का मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन रहा है। मुंबई के 11 लीग मैचों के बाद ही वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
IPL में मुंबई इंडियंस की डूबी लुटिया के बीच हार्दिक पांड्या का गर्लफ्रेंड माहिका संग स्पॉट हुए। वो उनके साथ चिल मूड में नजर आए।
Advertisement
इस दौरान हार्दिक पांड्या व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए, जबकि माहिका ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दीं।
कपल एक-दूजे में खोया हुआ था। दोनों अपनी बातों में मशगूल रहे। हार्दिक और माहिका ने एक-दूजे का हाथ थाम रखा था।
Advertisement
इस वीडियो पर यूजर्स बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतना तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी नहीं घूमता होगा, लीजेंड है वो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि क्या है?'
बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं। इसके बाद से माहिका तकरीबन हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करते भी देखी गईं।
यही नहीं, अब दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पोस्ट में बखूबी देखने को मिलती है।