
अपडेटेड 10 August 2025 at 21:50 IST
ICC का नया नियम भी Glenn Maxwell को नहीं रोक सका, बाउंड्री लाइन पर पकड़ा चमत्कारी कैच, दुनिया हैरान
Glenn Maxwell Catch: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अद्भुत कैच लेकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मैक्सवेल ने ये कमाल ICC के नियम बदलने के बाद किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में अद्भुत कैच लेकर सनसनी मचा दी। हैरान करने वाली बात ये है कि मैक्सवेल ने ये कमाल ICC के नियम बदलने के बाद किया है।

ICC ने जो नियम में बदलाव किया है, उसके अनुसार यदि फील्डर पहले संपर्क के बाद सीमा रेखा से बाहर चला जाता है, तो उसे गेंद को केवल एक बार और हवा में छूने की अनुमति होती है।
Advertisement
ग्लेन मैक्सवेल ने इस नियम को ध्यान में रखते हुए शानदार कैच लिया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला। ऐसा लगा गेंद आसानी से बाउंड्री बार कर जाएगी।

मैक्सवेल बाज की तरह गेंद पर नजर बनाए हुए थे। बॉल तेज गति से सीमा पार जाने ही वाली थी कि मैक्सवेल चीते की रफ्तार से हवा में भी गेंद पर लपके और फिर बॉल को ऊपर फेंक दिया।
Advertisement

इसके बाद वो तुरंत बाउंड्री लाइन के अंदर आए और अद्भुत कैच पकड़ा। मैक्सवेल ने इस मुश्किल कैच को आसान बना दिया और सोशल मीडिया पर फैंस इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेस्ट कैचों में से एक बता रहे हैं।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर इतिहास रचा। T2OI में ये ऑस्ट्रेलिया की लगातार 9वीं जीत है और उन्होंने इस मामले में खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Image: cricket.com.auPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 10 August 2025 at 21:50 IST