gautam gambhir and rohit sharma cobination flop 10 shameful records

गौतम गंभीर राज में टीम इंडिया का बुरा हाल, 4 महीने में ही लगे 10 बड़े दाग! देखें शर्मनाक आंकड़े

Gautam Gambhir News: बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का सफर अभी तक बेहद खराब रहा है। सिर्फ 4 महीने में उनकी कोचिंग में टीम इंडिया पर 10 बड़े दाग लग चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जब जुलाई 2024 में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी और दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही थी। Image: bcci
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गौतम गंभीर ने बतौर हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते ही कहा कि वो इस टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहते हैं। उनके कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरे से हुई थी। 
 

Image: BCCI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 सीरीज में श्रीलंका को धूल चटाई और गौतम गंभीर राज की शुरुआत जीत के साथ हुई। हालांकि, रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी अभी तक फ्लॉप साबित हुई है। 
 

Image: PTI
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। 27 साल के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका ने ODI बाइलैटरल शृंखला में हराया।

Image: ap
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

45 साल के बाद बाद टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में एकदिवसीय सीरीज में जीत का स्वाद नहीं चख सकी और 30 साल में पहली बार हुआ जब भारत ने 3 लगातार ODI मैचों में 30 विकेट गंवा दिए। 
 

Image: BCCI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
उसके बाद भारत ने अपने घर पर बांग्लादेश को 2-0 से रौंदा, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 12 साल का दबदबा खत्म हो गया। Image: bcci
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

न्यूजीलैंड की टीम 36 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को उनके घर पर टेस्ट हराने में कामयाब रही। 2012 के बाद पहली बार टीम इंडिया घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हार गई। 
 

Image: AP Photo
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
19 साल के बाद भारतीय टीम बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट मैच हार गई और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ जब भारत अपने घर पर 50 रन के भीतर ऑलआउट हो गया। Image: bcci
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ जब टीम इंडिया को घर पर किसी ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सफाया किया। 
 

Image: bcci
Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड