
अपडेटेड 14 April 2025 at 14:08 IST
CSK vs LSG: धोनी-पंत के बीच टक्कर, गुरु-शिष्य की जंग में किसका पलड़ा भारी? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK बनाम LSG मैच में फैंस की नजर महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत पर रहेगी। देखना दिलचस्प होगा कि गुरु और शिष्य की जंग में जीत किसकी होती है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आईपीएल 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Image: IPL
CSK बनाम LSG मैच में फैंस की नजर महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत पर रहेगी। देखना दिलचस्प होगा कि गुरु और शिष्य की जंग में जीत किसकी होती है। Image: ipl
Advertisement

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। CSK की टीम लगातार 5 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने के कगार पर है।

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मैच में पॉइंट्स टेबल की टॉपर टीम गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के बाद LSG का आत्मविश्वास हाई होगा।
Advertisement

आईपीएल में CSK और LSG के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच हुए हैं। 3 मुकाबलों में लखनऊ ने बाजी मारी है, वहीं 2 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहे हैं। Image: pti
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 14:08 IST