
अपडेटेड 17 October 2025 at 13:36 IST
Fact Check: विराट कोहली ने पाकिस्तानी झंडे पर किया साइन? वायरल VIDEO का सच जान आएग गुस्सा!
Did Virat Kohli Sign on Pakistan Flag: 19 अक्टूबर को पर्थ में होने वाले ODI से पहले विराट कोहली ने कुछ फैंस का दिन बना दिया। इसमें एक पाकिस्तानी भी शामिल था। कराची के युवा फैन को विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस ऑटोग्राफ को छेड़छाड़ कर दिखाया जा रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर फैंस का जोश हाई है। करीब 6 महीने के बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

19 अक्टूबर को पर्थ में होने वाले ODI से पहले विराट कोहली ने कुछ फैंस का दिन बना दिया। इसमें एक पाकिस्तानी भी शामिल था। कराची के युवा फैन को विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया।
Advertisement

ये सच है कि कराची के इस युवक को विराट कोहली ने ऑटोग्राफ दिया। पाकिस्तानी फैन ने खुद इंटरव्यू में इसका खुलासा किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

तस्वीर में दिखाया गया है कि विराट कोहली ने पाकिस्तानी झंडे पर साइन किया है। हालांकि, इस फोटो का सच जान आपको गुस्सा आएगा। दरअसल, कोहली पाक फैन से मिले तो लेकिन पाकिस्तानी झंडे पर साइन नहीं किया।
Advertisement

इस तस्वीर को AI की मदद से छेड़छाड़ किया गया है। सच तो ये है कि कराची का ये फैन विराट के पास RCB की जर्सी लेकर आया था। कोहली ने आरसीबी की जर्सी पर साइन किया था।

भारत-पाक के बीच मौजूदा हालात अच्छे नहीं हैं। इसको देखते हुए कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि RCB की जर्सी को पाकिस्तान के झंडे से बदल दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों द्वारा ली गई मूल फुटेज में झंडे का कोई निशान नहीं दिखा। यह छेड़छाड़ की गई तस्वीर है। वहीं इस ऑटोग्राफ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें RCB की जर्सी दिखी, पाकिस्तानी झंडा नहीं।
Image: ICCPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 13:36 IST