
अपडेटेड 8 May 2025 at 13:53 IST
पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की अग्नि परीक्षा! आज हारे तो प्लेऑफ की रेस से हो जाएंगे बाहर?
DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अगर उन्हें हार मिलती है तो प्लेऑफ की राहें मुश्किल हो जाएगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आईपीएल 2025 के 58वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। शुरुआती मैचों में धमाल मचाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए पिछले मैच में बारिश ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ दिया और मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका। दिल्ली की टीम 133 रन ही बना सकी थी।
Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अगर उन्हें हार मिलती है तो प्लेऑफ की राहें मुश्किल हो जाएगी। DC ने अभी तक 11 में से 6 मुकाबले जीते हैं।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें कम से कम दो और मुकाबले जीतने हैं। अगर अक्षर पटेल की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ हारती है तो उन्हें बाकी बचे दोनों मैच किसी कीमत पर जीतने होंगे।
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का सफर आसान नहीं रहेगा क्योंकि बाकी बचे मैचों में उनका सामना पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस से होगा। ये तीनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं।
Image: ANIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 May 2025 at 13:53 IST