
Anaya Bangar: अनाया बांगर अब कराएंगी सेक्स अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या, कैसे और क्यों होता है ये ट्रीटमेंट
Anaya Bangar: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने बताया है कि वो सेक्स अफर्मिंग सर्जरी कराने जा रही हैं। आखिर यह सर्जरी क्यों कराई जाती हैं, चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जेंडर ट्रांसफॉर्मेंशन कर लड़का से लड़की बनीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो मार्च में वैजिनोप्लास्टी कराएंगी।
इससे पहले साल 2024 में अनाया हॉर्मोन रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा चुकी हैं। इसी के बाद वो लड़का से लड़की बनी थीं।
Advertisement
अब अनाया बांगर के इंटरव्यू के बाद वैजिनोप्लास्टी की चर्चा होने लगी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वैजिनोप्लास्टी क्या होती है।
Image: Instagram
वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे वजाइना बनाया जाता है। ये सर्जरी शारीरिक दोषों को ठीक करने के लिए भी की जाती है।
Image: InstagramAdvertisement
बताया जाता है कि कुछ महिलाओं में वजाइना जन्म से ही पूरे तरीके से डेवलप नहीं होती, ऐसे में उसे ठीक करने के लिए वैजिनोप्लास्टी की जाती है।
इसके अलावा यह सर्जरी ट्रांसजेंडर महिलाएं भी कराती हैं। डॉक्टर का कहना है कि इसके जरिये शरीर में ऑपरेशन करके प्राइवेट पार्ट की स्किन को वजाइना का रूप दिया जाता है। ये सर्जरी काफी लंबी होती है।
अनाया बांगर ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो 14 मार्च को बैंकॉक में जेंडर-रिसाइनमेंट सर्जरी करवाने जा रही हैं।
उन्होंने बताया था कि वो इस यात्रा और रिकवरी को पूरी ईमानदारी के साथ डॉक्युमेंट करेंगी, जिससे की लोग इस प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
अनाया बांगर ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी सर्जरी में 50 लाख रुपये लगने वाले हैं।
बता दें कि अनाया बांगर का नाम पहले आर्यन बांगर था। उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया और फिर वो लड़का से लड़की बन गईं।