
अपडेटेड 21 August 2024 at 22:33 IST
T20 World Cup ट्रॉफी के साथ भगवान की शरण में पहुंचे रोहित शर्मा और जय शाह, देखें तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और BCCI सचिव जय शाह T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भगवान की शरण में पहुंचे हैं। दोनों की ये तस्वीरें सामने आईं हैं। Image: INSTAGRAM@siddhivinayakonline

रोहित और जय शाह बुधवार को मुंबई के सिद्धिविनायक में T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पहुंचे। रोहित और जय शाह दोनों भगवान सिद्धिविनायक के आगे ट्रॉफी रखकर खड़े हुए हैं। Image: INSTAGRAM@siddhivinayakonline
Advertisement

रोहित शर्मा ट्रॉफी को भगवान के चरणों में रख रहे हैं। वैसे तो हमारे देश में क्रिकेट भी एक धर्म ही है, लेकिन रोहित को काफी धार्मिक माना जाता है। वो भगवान को काफी मानते हैं। Image: INSTAGRAM@siddhivinayakonline

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा माथा टेकने के बाद पंडित जी से प्रसाद लेते नजर आ रहे हैं। रोहित के साथ ही जय शाह भी हाथ जोड़े खड़े हैं। रोहित की कप्तानी में भारत 2024 T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। Image: INSTAGRAM@siddhivinayakonline
Advertisement

BCCI सचिव जय शाह भगवान के आगे नतमस्तक हो रहे हैं। जय शाह पूरे T20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान भारतीय टीम के साथ मौजूद थे। जब टीम बारबाडोस में फंसी थी तो उन्होंने सही सलामत वापसी का प्रबंध किया था। Image: INSTAGRAM@siddhivinayakonline
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 21 August 2024 at 22:33 IST