
अपडेटेड 15 May 2025 at 22:46 IST
नीरज चोपड़ा से पहले इन 3 खिलाड़ियों को मिल चुका है लेफ्टीनेंट कर्नल का पद
ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दे दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

पहले नीरज चोपड़ा इंडियन आर्मी में नायक सूबेदार के पद पर थे लेकिन अब वे टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात कर दिए गए हैं।
Image: Instagram
नीरज चोपड़ा ऐसे पहले खिलाड़ी या एथलीट नहीं है जिनको टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है उनसे पहले तीन खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा किया जा चुका है।
Advertisement

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भारतीय टीम को पहला विश्व कप जितवाने वाले कप्तान कपिल देव का। कपिल देव को 24 सितंबर 2008 को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई थी। Image: ANI

कपिल देव के बाद बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा को 1 नवंबर 2011 में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया था। Image: ANI
Advertisement

कपिल देव और अभिनव बिंद्रा के बाद भारतीय टीम को ICC इवेंट के तीनों फॉर्मेट में ट्रॉफी जीता चुके भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 1 नवंबर 2011 को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया था। Image: ANI
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 22:46 IST