
अपडेटेड 3 May 2025 at 23:06 IST
17 साल के आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड
Ayush Mhatre: वैभव सूर्यवंशी के बाद CSK की तरफ से खेल रहे 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बड़ा कारनामा किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आईपीएल 2025 में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। वैभव सूर्यवंशी के बाद CSK की तरफ से खेल रहे 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बड़ा कारनामा किया।

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी आए आयुष म्हात्रे ने मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Advertisement

आयुष म्हात्रे अब आईपीएल में CSK के लिए फिफ्टी जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 17 साल और 291 दिन की आयु में ये कारनामा किया।

आयुष म्हात्रे ने इस मामले में धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। CSK के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 21 साल और 148 दिन की आयु में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था।
Advertisement

आईपीएल इतिहास की बात करें तो आयुष म्हात्रे अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी और दूसरे पर रियान पराग हैं।
Image: iplt20.comPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 3 May 2025 at 23:06 IST