
IPL 2026: इधर कोहली ने जड़ा छक्का, उधर स्टैंड्स में बैठीं Anushka Sharma करने लगी डांस, VIRAL हो गया मोमेंट
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं, जिसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5 विकेटों शानदार जीत हासिल की। 'चेस मास्टर' कोहली ने मैच में 81 रनों की 'विराट' पारी खेली।
विराट की इस शानदार पारी को पवेलियन में बैठीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जमकर एंजॉय करती नजर आईं। कोहली जब चौके-छक्के मार रहे थे, तो उनके रिएक्शन देखने लायक थे।
Advertisement
हर बार की तरह इस मैच में अनुष्का विराट कोहली और RCB को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची। यहां कोहली की दमदार पारी और अर्द्धशतक को देखकर वे अपनी खुशी रोक नहीं पाई।
अनुष्का को कोहली के शॉट्स पर जमकर चीयर करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर अनुष्का के रिएक्शन की कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो खुशी से झूमती नजर आ रही है।
Advertisement
एक वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह विराट के सिक्स जड़ते ही अनुष्का दोनों हाथ उठाकर डांस करने लगती हैं। उनका ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
बात मैच की करें तो RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी GT ने पहले खेलते हुए 205 रन बनाए। इस दौरान साईं सुदर्शन ने शतक जड़ा।
RCB ने 18.5 ओवर में 206 के टारगेट को चेस कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने 55 रनों की पारी खेली। 7 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज करके RCB प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है।