Anaya Bangar

Anaya Bangar: गाय को पुचकारा, बछड़े को गोद में उठा लुटाया प्यार... अनाया बांगड़ कौन सी हसीन वादियों में कर रहीं मस्ती?

Anaya Bangar Latest Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ इन दिनों प्रकृति के करीब अपने बेहद सुकून भरे पल बिता रही हैं। आपको बता दें कि अनाया का नाम पहले आर्यन था। हाल ही में उन्होंने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई है और आर्यन से अनाया बनने के बाद वह अपनी इस नई जिंदगी में बेहद खुश और आश्वस्त नजर आ रही हैं। हाल ही में अनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक छोटी सी ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई के शोर-शराबे और तेज रफ्तार जिंदगी से ब्रेक लेकर अनाया हरियाली और शांति के बीच वक्त गुजार रही हैं। 

Image: Social Media
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस ट्रिप के दौरान अनाया 'एसबी बांगड़ क्रिकेटर सेंटर' (SB Bangar Cricketer Center) पहुंचीं। 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 वहां चारों तरफ फैली प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के बीच उन्होंने काफी रिलैक्स किया और अपनी छुट्टियां एन्जॉय कीं।
 

Image: Social Media
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनाया का जानवरों के प्रति प्यार भी इन पोस्ट्स में साफ झलक रहा है। उन्होंने वहां गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया और बड़े प्यार से उन्हें पुचकारा।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वह एक प्यारे से छोटे बछड़े को अपनी गोद में उठाकर खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाती हुई नजर आ रही हैं।

Image: Social Media
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनाया की ये तस्वीरें और वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि वह अपनी जिंदगी के इस नए सफर को कितनी खूबसूरती, सादगी और शांति के साथ जी रही हैं।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड