
16 साल की उम्र में जब... ये था लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर का सबसे मुश्किल दौर, VIDEO ने मचाई सनसनी
Anaya Bangar: जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कर लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने सबसे मुश्किल दौर के बारे में बताया जब वो खुद को आईने में देखती थी और उनका शरीर कुछ और दिखता था और दिमाग में कुछ और।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कर लड़का से लड़की बनी पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी ने बड़ा खुलासा किया है। अनाया बांगर ने अपने सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय की कहानी बताई है।
Image: Instagram
एक इंटरव्यू में अनाया ने बताया कि जब वो 16 साल की थीं और खुद को आईने में देखती थीं तो उनका शरीर कुछ और दिखता था और दिमाग में कुछ और। जिंदगी का वो दौर सबसे मुश्किल था।
Advertisement
अनाया बांगर ने कहा कि वो समय कठिन था क्योंकि समाज मेरी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सकता था। फिर मैंने धीरे-धीरे खुद को समझाया और कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग मुझे अपना लेंगे।
अनाया बांगर ने कहा कि आज अगर मुझे 16 साल की उम्र में दोबारा जाने का मौका मिले तो खुद से यही कहूंगी कि जैसी हूं वैसी ही ठीक हूं। इस दुनिया में फिट होने के अपने आप को छिपाने की जरूरत नहीं है।
Advertisement
अनाया बांगर ने नवंबर 2024 में सर्जरी करवाई थी और इसके बाद वो लड़का से लड़की बन गईं। वो अक्सर खेलों में खासकर क्रिकेट में ट्रांसजेंडर अधिकारों की वकालत करती रही हैं।
Image: Instagram