
लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर की इन 7 PHOTOS ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा
Anaya Bangar Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बैटिंग टिप्स लेते दिख रही हैं। लड़का से लड़की बनने के बाद से अनाया ने कई दिल जीतने वाली PHOTOS शेयर लिए हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हाल ही में अनाया बांगर ने रक्षा बंधन के मौके पर इंस्टाग्राम पर दिल जीतने वाली तस्वीर शेयर की थी।
लड़का से लड़की बनने के बाद से अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। आइए नजर डालते हैं अनाया की उन फोटोज पर जो दुनिया के सामने पहली बार आई।
Advertisement
हर लड़की का सपना होता है कि वो एक दिन साड़ी पहने। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अनाया की जिंदगी में भी ये स्पेशल लम्हा आया। उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनकर फैंस का दिल जीत लिया।
लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर ने पहली बार अपनी हाथों में मेहंदी भी रचाई। तीज के त्योहार पर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें उनकी हाथों में मेहंदी लगी हुई थी।
Advertisement
मां की साड़ी पहनने के बाद अनाया बांगर ने लहंगा पहनने का ख्वाब भी पूरा किया। लाल रंग के लहंगे में अनाया बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस इस तस्वीर को देखकर दीवाने हो गए हैं।
संजय इस साल संजय बांगर की बेटी को पहली बार बहन बन अपने भाई को राखी बांधने का मौका भी मिला। रक्षा बंधन पर उन्होंने भाई अथर्व के साथ दिल जीतने वाली तस्वीर शेयर की और भावुक पोस्ट भी लिखा।
लड़का से लड़की बनने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें पहली बार अनाया के रूप में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। ये वीडियो तेजी से वायरल हुई थी।