
Akhilesh Yadav Daughters: प्रिया सरोज संग IPL मैच देखने पहुंचीं अखिलेश यादव की बेटियां, छाया सादगी भरा अंदाज- PHOTOS
Akhilesh Yadav Daughters: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियां हाल ही में सांसद प्रिया सरोज संग IPL 2026 का मैच देखने पहुंची। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज हाल ही में उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची, जहां से उनका अंदाज छाया गया। रिंकू की मैच में शानदार परफॉर्मेंस पर प्रिया खुशी से झूमती नजर आईं।
इस दौरान प्रिया के साथ सबकी नजरें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियों टीना यादव और अदिति यादव पर टिक गई। दोनों भी स्टेडियम में मैच को खूब एंजॉय करती नजर आईं।
Advertisement
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायट्ंस (KKR vs LSG) के बीच खेले गए मैच में तीनों पहुंची थी, जहां प्रिया के साथ टीना और अदिति के सादगी भरे अंदाज ने लाइमलाइट बटोर ली।
प्रिया सरोज जहां सिंपल सूट में नजर आईं, तो अदिति और टीना का जींस-टॉप में कैजुअल लुक स्टाइलिश लगा। स्टेडियम में साथ बैठे तीनों की तस्वीरें छा गई हैं।
Advertisement
टीना नेवी ब्लू कलर का टॉप और ब्लू शेड जींस पहने नजर आई, तो अदिति ने बेसिक वाइट प्लेन टॉप के साथ लाइट शेड की जींस पेयर की।
स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का झंडा थामे प्रिया सरोज पोज देती नजर आईं। मैच में रिंकू सिंह ने 83 रनों की जबरदस्त पारी खेली। सुपरओवर में KKR को इस मुकाबले में जीत मिली।
Image: Instagram