
गुजरात टाइटंस के इस स्पिनर के घर गूंजी किलकारी, पिछले साल ही रचाई थी दूसरी शादी, अब बने बेटे के पिता
Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के घर नन्हा मेहमान आया है। इस समय राशिद IPL 2026 में गुजरात टाइटंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इस बीच, उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने खुलासा किया कि वो पिता बन गए हैं।
Image: @rashid.khan19/instagram
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने इंस्टा हैंडल के जरिए दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनके जरिए वो बता रहे हैं कि उनकी पत्नी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।
Image: @rashid.khan19/instagramAdvertisement
राशिद खान ने दो क्यूट सी फोटोज शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का खुलासा भी कर दिया है। राशिद ने अपने बेटे का नाम अजलान खान रखा है।
Image: @rashid.khan19/instagram
एक बैच पर लिखा था- ‘हेलो वर्ल्ड, मेरा नाम अजलान खान है’। दूसरी फोटो एक आर्ट वर्क थी जिसमें क्रिकेटर ने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ था। दोनों बाप-बेटे ने 19 नंबर की जर्सी पहनी थी जो राशिद का जर्सी नंबर है।
Image: @rashid.khan19/instagramAdvertisement
बेटे के जन्म की खुशी साझा करते हुए राशिद खान ने कैप्शन में लिखा- “अल्हम्दुलिल्लाह… मेरे प्यारे राजकुमार। इस दुनिया में आपका स्वागत है! हमें अपनी दुआओं में याद रखना”।
Image: @rashid.khan19/instagram
राशिद खान ने पिछले साल अगस्त में ही दुनिया को अपनी पत्नी से मिलवाया था। खबरों की माने तो, ये उनकी दूसरी शादी है। उनका पहला निकाह कथित तौर पर अक्टूबर 2024 में हुआ था।
Image: @rashid.khan19/instagram