Yogini Ekadashi 2024

अपडेटेड 15 June 2025 at 11:35 IST

योगिनी एकादशी पर करें ये शुभ दान, मनोकामना होगी पूरी; धन-दौलत की भी नहीं होगी कमी

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी का खास महत्व है। इस दिन व्रत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे मन से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है जिससे खुश होकर भगवान विष्णु अपनी कृपा बरसाते हैं।

Image: instagram

camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत रखने से हजारों ब्राह्मणों को भोज कराने के बराबर पुण्य मिलता है। 

Image: shutterstock

Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

व्रत करने से पापों का नाश तो होता ही है, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। योगिनी एकादशी पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। एकादशी पर दान करने से कई गुना बढ़कर फल की प्राप्ति होती है। 
 

Image: Freepik

camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन से दान का विशेष महत्व है। योगिनी एकादशी पर अन्नदान को सबसे शुभ होता है। इस दिन गरीबों को चावल, गेंहू, दाल आदि दान करना चाहिए। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती।
 

Image: Shutterstock

Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस दिन पीले रंग का वस्त्र दान करना फलदायी माना जाता है। ये रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है। इस रंग के वस्त्र दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Image: Shutterstock

camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत शुभ होता है। इसे महादान माना गया है। पानी के लिए बर्तन भी दान किए जा सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है और धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं। Image: Freepik

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 June 2025 at 11:35 IST