
अपडेटेड 23 July 2025 at 11:26 IST
नाग पंचमी पर भूलकर भी न बनाएं रोटी, हल चलाना या खुदाई करना भी वर्जित, जानें क्यों
Nag Panchami 2025: बता दें कि इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जा रही है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि नाग पंचमी के दिन रोटी क्यों नहीं बनाई जाती और इस दिन खुदाई या हर क्यों नहीं चलाया जाता है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बता दें कि हिंदू धर्म में नाग पंचमी बेहद महत्वूपर्ण है। ये दिन नाग देवताओं को समर्पित है और इस दिन यदि पूजा की जाए तो सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर परिवार में सुख शांति आती है।
Image: Shutterstock
लेकिन इस दिन बता दें, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भूलकर भी रोटी नहीं बनाई जाती है। घरों में रोटी लोहे के तवे पर बनाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

ऐसे में नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसा करना बेहद ही अशुभ मानते हैं। लोहे के तवे को सांप के फन के समान मानते हैं।
Image: social media
ऐसे में यदि इस दिन तवे को आग पर रखते हैं तो इसका मतलब आप नाग देवता को कष्ट पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोहे के बर्तन का प्रयोग नहीं किया जाता।
Image: PexelsAdvertisement

बता दें कि लोहे के तवे को राहु ग्रह का प्रतीक भी मानते हैं। ऐसे में नाग पंचमी के दिन यदि तवे का इस्तेमाल करो तो कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है।
Image: Pexels
इसके कारण जीवन में कष्ट आ सकते हैं। इससे अलग बता दें कि नाग पंचमी के दिन भूलकर भी खुदाई, हल चलाना या अन्य चीजों का प्रयोग करना भी वर्जित माना गया है।
Image: Freepik
ऐसा इसलिए क्योंकि नाग पंचमी के दिन धरती के अंदर रहने वाले नाग बाहर आते हैं और यदि हम जमीन पर खुदाई या हल चलाते हैं तो…
Image: Shutterstock
इससे भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में नाग देवता भी रुष्ट हो सकते हैं और परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 11:26 IST