
अपडेटेड 13 June 2025 at 10:56 IST
Tulsi: रामा और श्यामा... घर के लिए कौन सा तुलसी का पौधा सबसे अच्छा है?
Is Ram Tulsi good for home? घर में कौन सी तुलसी शुभ होती है? तुलसी में राम और श्याम तुलसी में क्या अंतर है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

तुलसी का पौधा हिंदू मान्यताओं के अनुसार, बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं। लेकिन घर में तुलसी दो प्रकार की लगाई जाती हैं रामा तुलसी और श्यामा तुलसी।
Image: Freepik
लोगों को पता ही नहीं है कि घर में इन दोनों में से कौन-सी तुलसी लगाना ज्यादा शुभ होता है। बता दें कि तुलसी न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा को लेकर आती है बल्कि ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर भी करती है।
Image: ShutterstockAdvertisement

ऐसे में ये वातावरण को शुद्ध और लोगों की सेहत को अच्छा रखती है। यदि आप अपने घर में रामा लगाते हैं तो ये बेहद ही शुभ तुलसी मानी जाती है और इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है।
Image: Freepik
वहीं अगर आप श्यामा तुलसी लगाते हैं तो ये भी बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। यह भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा में इस्तेमाल की जाती है।
Image: FreepikAdvertisement

ऐसे में यदि श्यामा तुलसी घर में लगाई जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप इन दोनों को घर में लगा रहे हैं तो आप घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं।
Image: Pixabay
बता दें कि ये दोनों पौधे घर में कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगने चाहिए। आप इन दोनों में कोई एक पौधा भी लगा सकते हैं।
Image: Unsplash
श्यामा तुलसी को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। उसे चौकी या ऊपर रखना चाहिए इससे जीवन में शुभ फल आते हैं। रामा या राम तुलसी के पत्ते हरे होते हैं जबकि श्यामा के बैंगनी पत्ते होते हैं।
Image: Shutterstock
ऐसे में आप अपने घर में दोनों तुलसी के पौधों को लगा सकते हैं। इससे न केवल सुख समृद्धि आ सकती है बल्कि घर में शांति का माहौल भी बना रहता है।
Image: PixabayDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 10:56 IST