
अपडेटेड 12 July 2025 at 11:34 IST
Sawan 2025: ॐ नमः शिवाय नहीं इस मंत्र के जाप से होंगे महादेव के दर्शन? प्रेमानंद महाराज ने बताया
एक भक्त के मन में सवाल था कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए। जब उसने अपना सवाल वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आगे रखा तो उसे क्या जवाब मिला।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

सावन में भगवान शिव की पूजा करना शुभ और फलदायक मान जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इसमें भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की कामनाएं जल्द पूरी होती हैं।

इस बीच एक भक्त के मन में सवाल था कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए। उसने अपना सवाल वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आगे रखा।
Advertisement

प्रेमानंद महाराज ने इसके जवाब में कहा कि 'सांब सदाशिव, सांब सदाशिव, सांब सदाशिव, सांब सदाशिव- इसे जपें।'

उन्होंने आगे कहा, 'सांब सदाशिव मतलब अम्मा के सहित पिता जी। उठते- बैठते, चलते-फिरते, नहाए-बिना नहाए कैसी भी स्थिति में इसे जप सकते हैं।'
Advertisement

उन्होंने कहा कि उमा-महादेव दोनों ही समाहित हैं। ये सिर्फ जाप नहीं, बल्कि समर्पण की पराकाष्ठा है। साम सदाशिव संसार के माता-पिता हैं।
Image: X
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई दुष्टता करता है तो उन पर शिव के रौद्र का प्रलय भी होता है। वो हरि रूप में पालन और रौद्र रूप में संहार करते हैं।
Image: Facebook
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन और सत्संग से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वो अपने विचारों और प्रवचनों के जरिये लोगों को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 11:34 IST