
Sawan: 2025 में सावन का महीना कब शुरू होगा और कब खत्म? जानें पूरी जानकारी
Sawan 2025 start date and end date: बता दें कि सावन के 30 दिन भगवान शिव को समर्पित है। खासतौर पर सावन के सोमवार न केवल भक्तों के लिए जरूरी होते हैं बल्कि शिव मंदिरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
ऐसे में भक्तजन शिवलिंग पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए कच्चे दूध के साथ-साथ गंगाजल, भांग, शमी, धतूरा, बेलपत्र, दूध, शहद आदि समर्पित करते हैं।
Image: Freepik
बता दें कि लोगों के मन में यही सवाल है कि इस साल यानी 2025 को सावन का महीना कब शुरू हो रहा है और इसका समापन कब होगा।
Image: FreepikAdvertisement
पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 2025 में 11 जुलाई को शुरू होगा। वहीं इस महीने का समापन अगले महीने यानी अगस्त की 9 तिथि पर होगा।
Image: Freepik
यानी इस तरह ये पूरे 30 दिनों तक मनाया जाएगा। 30 दिन शिव जी के भक्त न केवल उनकी भक्ति में लीन रहते हैं बल्कि व्रत उपवास कर धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
यदि सावन के सोमवार की बात की जाए तो पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। ऐसे में आप भगवान शिव के लिए सावन के सोमवार पर व्रत रख सकते हैं।
Image: Freepik
वहीं दूसरा सोमवार का व्रत 21 जुलाई को पड़ेगा। यदि तीसरे और चौथे सोमवार व्रत की बात की जाए तो 28 जुलाई 4 अगस्त को आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा।
Image: Freepik
धार्मिक मान्यताओं में सावन महीने के पहले सोमवार की विशेष महिमा है। कहते हैं इस दिन व्रत रखने से न केवल भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है बल्कि जीवन से सारी कठिनाइयां भी दूर हो जाती हैं।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।