Premanand Maharaj

भाई का अपनी बहन के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए? रक्षा बंधन के मौके पर जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

रक्षाबंधन के मौके पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि एक भाई का अपनी बहन के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए। उनका दिल छू लेने वाला जवाब खूब पसंद किया जा रहा है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह और प्यार निभाने का दिन है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को लेकर प्रेमानंद महाराज ने भी प्रवचन दिया है। उन्होंने बताया कि भाई का अपनी बहन के प्रति क्या कर्तव्य होना चाहिए। 
 

Image: premanand.jii/Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भाई अपनी बहन के प्रति यह भाव रखे कि जब तक उसका विवाह न हो जाए तब तक हर पल उसकी सुरक्षा और मर्यादा की चिंता की भावना रखे। 
 

Image: X
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने आगे कहा कि भाई का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि बहन पर किसी भी संकट से पहले वो सामने खड़ा मिले। भाई का कर्तव्य शारीरिक सुरक्षा के अलावा किशोर अवस्था में बहन को सही दिशा दिखाना भी है। 
 

Image: Premanand Maharaj
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भाई की बड़ी जिम्मेदारी बहन को गलत संगति से बचाना और उसे विश्वास से भरा वातावरण देना है। 
 

Image: X
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने कहा कि भाई का प्यार बहन की शादी के बाद भी खत्म नहीं होता है। हर त्योहार और पारिवारिक मौके पर भाई को बहन से भेंट करना चाहिए। साथ ही उपहार देना और प्यार जताना चाहिए।
 

Image: Premanand Maharaj
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने यह भी कहा कि भाई को हमेशा बहन का हालचाल पूछना चाहिए। उसकी खुशी और गम में शामिल होना चाहिए। यही बात भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाती है।
 

Image: Freepik
Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड