
Shukra Vakri 2026: शुक्र गोचर का बड़ा बदलाव, 14 नवंबर तक इन 5 राशियों को भुगतना पड़ सकता है नुकसान
शुक्र वक्री चाल में हैं और 14 नवंबर से 5 राशियों को धन, करियर, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वृषभ राशि वाले आपकी राशि के स्वामी शुक्र के वक्री होने से 14 नवंबर तक सेहत में उतार-चढ़ाव और काम में आलस्य बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन से बचें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि वाले शुक्र का नीच राशि में वक्री गोचर आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और आत्म-संदेह ला सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और परिवार में वाणी पर संयम रखें।
Advertisement
तुला राशि वाले आपकी ही राशि में शुक्र की उल्टी चाल से बने-बनाये कामों में रुकावट और व्यक्तिगत संबंधों में तनाव हो सकता है। नए निवेश और महंगे सामान की खरीदारी को फिलहाल स्थगित करना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि वाले 12वें भाव में वक्री शुक्र के प्रभाव से अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ने का खतरा है। लेन-देन के मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
Advertisement
मकर राशि वाले दसवें भाव में गोचर के कारण करियर और कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ विवाद से बचें और नई योजना शुरू करने में जल्दबाजी न करें।
मीन राशि वाले आठवें भाव का असर गुप्त चिंताओं और पारिवारिक गलतफहमियों को बढ़ा सकता है। पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखें और किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।