
Vat Savitri 2025: वट सावित्री के व्रत में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगी बड़ी हानि
Vat Savitri vrat 2025: 26 मई को वट सावित्री का व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस दिन व्रत रखने वालों को क्या खाना और क्या नहीं खाना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
Vat Savitri vrat 2025: सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का खास महत्व होता है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए करती हैं।
इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। जो कि इस साल 26 मई को रखा जाएगा।
Advertisement
इस व्रत में खाने-पीने को लेकर कुछ नियम बनाएं गए हैं, जिसके अनुसार हमें कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए और कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
इन चीजों का करें सेवन: वट सावित्री के व्रत में सेब केला, आम या अंगूर जैसे फलों का सेवन किया जाता है।
Advertisement
आप वट सावित्री के व्रत में काजू, किशमिश, अखरोट और बादाम भी खा सकते हैं। ये शरीर को लम्बे समय तक एनर्जी देने का काम करता है।
इसके अलावा आप इस व्रत में साबूदाना की खीर, नारियल पानी, दूध, दही, शहद और समा के चावल का भी सेवन कर सकते हैं।
वट सावित्री व्रत में क्या न खाएं: इसके साथ ही आपको वट सावित्री व्रत में गेहूं, चावल और दाल या मसालेदार भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
वट सावित्री के व्रत में आपको प्याज-लहसुन बाहर के खाद्य पदार्थ या मांसाहारी भोजन खाने से भी बचना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।