
अपडेटेड 14 July 2025 at 18:13 IST
Vastu Tips: बेडरूम में किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए? इन गलतियों से रुक जाती है कृपा
अक्सर लोग बिना जाने समझे अपने कमरे की बनावट और सजावट अपने हिसाब से कर लेते हैं। फिर चाहे वह कमरे में बेड किस दिशा में लगवाएं, या फिर दीवार का पेंट किस रंग में करवाएं, यह सब शौकिया होता है। लेकिन आपको अपने बेडरूम को सजाने से पहले वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से तैयार कमरे में पॉजिटिविटी होती है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

वास्तु के अनुसार, बेडरूम की दिशा महत्वपूर्ण है। बेड को उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसकी वजह से आर्थिक हानि हो सकता है।
Image: Canva
बेडरूम में शीशा को बेड के सामने नहीं रखना चाहिए। शीशा को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें और रात को सोने के समय इसे ढक दें।
Image: CanvaAdvertisement

अव्यवस्थित और गंदा बेडरूम नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए बेडरूम हमेशा साफ रखें।
Image: Canva
बेड को छत के बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए। बीम के नीचे सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
Image: CanvaAdvertisement

बेडरूम में टीवी, लैपटॉप या मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
Image: Canva
बेडरूम में दीवार पर गहरे और उदास रंग जैसे काला या गहरा भूरा नहीं लगाना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
Image: Canva
बेडरूम में पानी से संबंधित चीजें जैसे एक्वेरियम, फव्वारा या पानी की तस्वीरें रखना वास्तु दोष पैदा करता है।
Image: CanvaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 14 July 2025 at 18:13 IST