
अपडेटेड 25 July 2025 at 19:28 IST
Vastu Tips: बेडरूम में किस दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए? बढ़ जाती हैं ये समस्याएं
Vastu for Bedroom: वास्तु शास्त्र में बेडरूम का सही दिशा में होना बेहद अहम माना गया है। ये वो जगह है, जिससे व्यक्ति के दिन की शुरुआत और अंत होता है। बेडरूम में सही दिशा में नहीं सोने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

वास्तु शास्त्र में बेडरूम से जुड़े कई टिप्स बताए गए हैं। ये बताते हैं कि बेडरूम की किस दिशा में सोना उत्तम माना जाता है।
Image: freepik
बेडरूम वो जगह है, जहां हमारे दिन की शुरुआत और अंत दोनों होता है। ऐसे में बेडरूम में सही दिशा का ध्यान न रखें, तो इसके कई बुरे परिणाम हो सकते हैं।
Image: freepikAdvertisement

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना सबसे उत्तम माना गया है। इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है।
Image: freepik
इसके अलावा ऐसा करने से व्यक्ति दीर्घायु भी होता है और धन के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Image: FreepikAdvertisement

वहीं, पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा माना जाता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है। इससे जीवन में पॉजिटिविटी आती है।
Image: Freepik
वहीं, उत्तर दिशा में सिर करके सोना से बचना चाहिए क्योंकि यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के विपरीत है। इससे नींद में बाधा आती है। साथ ही सोते समय बेचैनी भी महसूस होती है।
Image: Freepik
इसके अलावा हो सके तो पश्चिम दिशा में सिर करके सोना से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में कई परेशानियों आती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।
Image: Freepik
वहीं, पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image: FreepikPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 19:28 IST