vastu-tips-for-water-pot-at-home pani-ka-matka ghada rakhne ki sahi jagah for money growth

Vastu Tips For Money: गर्मी में लाएं हैं पानी का मटका? जान लें इसे रखने की सही जगह, गलत दिशा बढ़ा सकता है आर्थिक तंगी?

Vastu Tips For Matka: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हम फ्रिज के पानी की ओर भागते हैं, लेकिन जो सुकून और ठंडक मिट्टी के घड़े यानी मटके के पानी में है, वो कहीं और नहीं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी का घड़ा सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि आपकी किस्मत भी चमका सकता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु टिप्स, जो आपके घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं:

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वास्तु में दिशाओं का बड़ा महत्व है। मटके को सही दिशा में रखना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Image: Social Media
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मटका रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी गई है। यह कुबेर देव की दिशा है। यहाँ पानी रखने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है। इसे ईशान कोण में भी रख सकते हैं।

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मटके को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें। यह अग्नि की दिशा है, और यहां पानी रखना घर में कलह और वास्तु दोष पैदा कर सकता है। घड़े का पानी रोज बदलें। 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप कर्ज या पैसों की कमी से परेशान हैं, तो मटके को कभी भी पूरा खाली न होने दें। रात के समय भी इसमें पानी भरकर रखें। माना जाता है कि भरा हुआ मटका घर में धन के भंडार को भी भरा रखता है।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शाम के समय मटके के पास एक छोटा सा दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे वरुण देव प्रसन्न होते हैं और घर की मुसीबतें टल जाती हैं। 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिट्टी का घड़ा पृथ्वी और जल तत्व का अद्भुत मेल है। मिट्टी के पात्र का पानी पीने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी गले को नुकसान पहुंचाता है, जबकि मटके का पानी नेचुरल तरीके से ठंडा होता है, जो पेट और गले के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मटका कहीं से चटक गया है या थोड़ा भी टूटा है, तो उसे तुरंत हटा दें। खंडित मटका घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। बासी या गंदा पानी न केवल सेहत खराब करता है, बल्कि वास्तु के लिहाज से भी अशुभ है।
 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड