
अपडेटेड 31 July 2025 at 11:58 IST
Vastu Tips: परिवार में कोई ना कोई व्यक्ति रहता है बीमार? इन वास्तु टिप्स को आज ही अपनाएं, मिलेगा लाभ
Vastu Tips: अगर आपके भी घर में हर वक्त कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है तो आपको घर में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इन कुछ वास्तु टिप्स के जरिए आपके घर से सारी बीमारी दूर जाएगी और वास्तु दोष मिट जाएगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

इन वास्तु टिप्स के साथ आपके घर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी। इससे परिवार में खुशहाली आएगी और घरवालों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
Image: Freepik
वास्तु की माने तो, अगर आपके घर में बेकार चीजें और कबाड़ जमा है तो ये घर में नेगेटिविटी को जन्म देती है। ऐसे में घर में हमेशा साफ सफाई रखें जिससे घर का माहौल बेहतर होगा और बीमारियां दूर रहेंगी।
Image: CanvaAdvertisement

शारीरिक बीमारियों का सीधा लिंक आपके खानपान से है। वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आप खाना खाते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके बैठेंगे तो इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है।
Image: Canva
जहां बैठकर आप खाना खा रहे हैं, उस जगह को हमेशा साफ सुथरा रखें। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आएगी। ऊपर से आप खाना खाने का एक समय तय कर लें। इससे बीमारियों का खतरा कम होगा।
Image: FreepikAdvertisement

बीमारी का लिंक पितरों की तस्वीर से भी है। वास्तु कहता है कि अगर आपके घर में पितरों की तस्वीर टूट गई है, मिट्टी लगी है या दरार आ गई है तो इससे घरवालों की सेहत बिगड़ सकती है। इसे तुरंत ठीक कर लें।
Image: Freepik
अगर आपके घर में जाले लगे हैं तो उन्हें तुरंत हटा लें। ऐसा कहा जाता है कि जाले शारीरिक कष्ट का प्रतीक होते हैं। घर के कोनों की समय-समय पर सफाई करते रहें।
Image: Representational
घर में कोई ना कोई बीमार रहता है तो हनुमान जी की उपासना जरूर करें। बजगंरबली की पूजा करने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 July 2025 at 11:58 IST