
Numerology: Vaibhav Sooryavanshi T20 क्रिकेट के क्यों हैं बाहुबली, क्या है इनका मूलांक; ऐसे लोगों की सफलता का क्या है राज?
Vaibhav Sooryavanshi Mulank: क्रिकेट की दुनिया में आजकल वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ गूंज रहा है। इतनी कम उम्र में टी20 क्रिकेट में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान है। मैदान पर उनका निडर अंदाज उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का नया 'बाहुबली' बना रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनके इस बेखौफ खेल के पीछे का राज क्या है?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है। वैभव के मामले में, 2 और 7 को जोड़ने पर मूलांक 9 बनता है (2 + 7 = 9)। अंक शास्त्र में 9 अंक का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है।
Image: Social Media
मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, आक्रामकता और एक्शन का प्रतीक है। यही वजह है कि जब वैभव मैदान पर उतरते हैं, तो उनके अंदर एक गजब की एनर्जी और जीतने का जुनून दिखाई देता है।
Image: FreepikAdvertisement
मूलांक 9 की यह जादुई ताकत सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं है। अगर हम मनोरंजन जगत की बात करें, तो सफलता के शिखर पर बैठे दो सबसे बड़े नाम भी इसी मूलांक से आते हैं।
Image: Social Media
ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका का जन्म 18 जुलाई को हुआ है। उनका मूलांक भी 9 बनता है। ये लोग सेफ खेलने में यकीन नहीं रखते। हमेशा कुछ नया और बड़ा करने के लिए रिस्क लेने को तैयार रहते हैं।
Advertisement
बॉलीवुड के एनर्जेटिक 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर को हुआ है, यानी उनका मूलांक भी 9 है। अक्षय कुमार का सुबह जल्दी उठकर काम करना हो या वैभव की मैदान पर फुर्ती, यह सब मंगल ग्रह का कमाल है।
वैभव, प्रियंका और अक्षय तीनों ही अपने-अपने फील्ड के दिग्गज हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 9 वाले लोगों में कुछ ऐसी खास बातें होती हैं, जो उन्हें सफलता की गारंटी देती है।
Image: Social Media
ये लोग किसी भी चुनौती से घबराते नहीं हैं। चाहे सामने दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज हो या कोई मुश्किल रोल, ये निडर होकर उसका सामना करते हैं। इनमें ऊर्जा कूट-कूट कर भरी होती है।
Image: Social Media
एक बार जो इन्होंने ठान लिया, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। असफलता इन्हें तोड़ती नहीं, बल्कि और ज्यादा मजबूत बनाती है।
वैभव सूर्यवंशी की तेज-तर्रार बल्लेबाजी और कभी न हार मानने वाला जज्बा कोई तुक्का नहीं है, बल्कि यह उनके मूलांक 9 और मंगल ग्रह की अपार ऊर्जा का सीधा असर भी माना जा सकता है।
Image: Social MediaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।