Tulsi Vivah 2025

Tulsi Vivah 2025: 2 या 3 नवंबर कार्तिक माह में कब है तुलसी विवाह? जानें शुभ मुहूर्त

वेसे तो सनातन धर्म में हर व्रत त्योहार का अपना-अपना महत्व है। मगर कार्तिक महीने में मनाए जाने वाला तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। यह पर्व भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। हर साल यह कार्तिक महीने में मनाया जाता है। जानते हैं इस साल कब है तुलसी विवाह,तारीख और शुभ मुहूर्त भी...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हिंदू पंचांग में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इसी दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम (विष्णु) का पवित्र विवाह संपन्न कराया जाता है।

Image: Shutterstock
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पंचांग के मुताबिक, इस साल द्वादशी तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट से हो रही है और इसका समापन 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में तुलसी विवाह 2 नवंबर 2025, को मनाया जाएगा।

Image: shutterstock
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तुलसी विवाह 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • तिथि: कार्तिक शुक्ल द्वादशी
  • तारीख- हिंदू पंचांग के मुताबिक 2 नवंबर 2025
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से शुरू
  • ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

 

Image: Shutterstock
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू समाज में मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी होती है, जो आगे चलकर देवोत्थान एकादशी और फिर विवाह मुहूर्तों तक जारी रहती है।

Image: Pixabay
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
इस दिन महिलाएं विशेष रूप से व्रत रखती हैं और तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाकर उनका विवाह शालिग्राम से कराती हैं। मान्यता है कि इस विवाह में भाग लेने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है। Image: X
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
तुलसी को दुल्हन की तरह श्रृंगार कर लाल वस्त्र पहनाए जाते हैं। मंगल गीत गाया जाता है और विवाह के सभी पारंपरिक विधि-विधान निभाए जाते हैं। Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह का आयोजन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि आती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

Image: freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड