
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य के महगोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा रहा खतरा, सेहत का रखना होगा खास ख्याल
Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव जल्द ही मंगल के नक्षत्र 'मृगशिरा' में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य और मंगल दोनों ही बहुत तेज और उग्र ग्रह माने जाते हैं। जब इन दोनों की ऊर्जा आपस में मिलती है, तो कुछ राशियों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल, मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान किन 4 राशियों को अपना खास ख्याल रखना है और वे इससे कैसे बच सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
वृषभ राशि (Taurus): सूर्य का यह बदलाव आपकी राशि के धन और वाणी पर सीधा असर डालेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में थोड़ा गुस्सा आ सकता है या बातों में कड़वाहट आ सकती है, जिससे बेवजह बहस हो सकती है।
Image: Freepik
वृश्चिक राशि (Scorpio): सूर्य देव आपकी राशि के आठवें भाव में जा रहे हैं, जिसे संकट और सेहत का भाव माना जाता है। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
Advertisement
मकर राशि (Capricorn): यह गोचर आपकी राशि में कुछ ऐसे बदलाव लाएगा जिससे मानसिक तनाव और भागदौड़ बढ़ सकती है। अचानक से आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं, जिससे महीने का बजट बिगड़ जाएगा।
Image: Freepik
मीन राशि (Pisces): सूर्य देव आपकी राशि से सुख और माता के भाव में जा रहे हैं। घर-परिवार में थोड़ी अशांति या मनमुटाव का माहौल रह सकता है। मां की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
Image: FreepikAdvertisement
रोज सुबह तांबे के लोटे में साफ जल लेकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। सूर्य देव के आसान मंत्र "ऊं घृणि सूर्याय नमः" का रोज कम से कम 108 बार जाप करें।
रविवार के दिन तांबा, गेहूं या गुड़ का दान करना आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।