
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 16 जुलाई को शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त मुनाफा; बढ़ेगी आमदनी
Lucky Zodiac Signs 2026: 16 जुलाई 2026 को शुक्र देव मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार यह बदलाव कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। अपने ही नक्षत्र में आने से शुक्र का प्रभाव मजबूत माना जाता है, जिससे धन, सुख-सुविधा और प्रेम जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
Image: Freepik
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रह सकता है। आय बढ़ने के योग बनेंगे, नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
Image: FreepikAdvertisement
सिंह राशि में शुक्र आपकी ही राशि में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। नया वाहन, महंगा सामान या लग्जरी चीज खरीदने का योग बन सकता है।
Image: Freepik
तुला राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। करियर में नई शुरुआत हो सकती है और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में आर्थिक लाभ दिला सकती हैं।
Image: Meta AIAdvertisement
धनु राशि वालों की किस्मत इस दौरान उनका साथ दे सकती है। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
Image: Freepik
मेष राशि वालों की आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। नया बिजनेस या साइड इनकम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार और लव लाइफ में भी खुशियां बढ़ सकती हैं।
Image: Freepik
16 जुलाई 2026 का शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है। हालांकि हर व्यक्ति की जन्म कुंडली अलग होती है, इसलिए वास्तविक प्रभाव भी उसी के अनुसार बदल सकता है।
Image: Freepik