
अपडेटेड 20 July 2025 at 17:52 IST
Sawan Upay: सावन के महीने में किसी रात को कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी हमेशा के लिए हो जाएगी दूर
हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही पावन होता है। भगवान भोलेनाथ के यह प्रिय महीना होता है। इस महीने में सभी शिव भक्ति में लीन रहते हैं। यदि वे सावन के महीने में शिव की श्रद्धा से भक्ति की जाए तो उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भक्त अगर कुछ खास उपाय कर लें तो उसकी आर्थिक तंगी हमेशा के लिए हो दूर हो सकती है। जानते हैं इन उपाय के बारे में
- फोटो गैलरी
- 2 min read

वैसे तो आर्थिक तंगी का सामना करने वाले यदि सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक करे तो तो इससे न केवल धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती बल्कि शाररिक कष्ट भी दूर होंगे।
Image: Canva
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इस महीने में लोग कई उपाय भी करते हैं, आप इन उपायों को सावन की किसी भी रात में कर सकते हैं। इससे आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।
Image: ShutterstockAdvertisement

हिंदू शास्त्रों के अनुसार सावन महीने की हर रात बेहद खास होती है। ऐसे में किसी भी रात को अगर ये उपाय कर लें तो भोलेनाथ के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा होती है।
Image: social media
आइए जानते हैं सावन महीने की रात में किन उपायों को करने से आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।
Image: FreepikAdvertisement

सावन मास में रात के समय में घी का दिया जलाना बेहद शुभ माना जाता है, ऐसे में किसी भी रात में खासकर सोमवार की रात को अगर शिवलिंग के पास घी का दिया जलाया जाए तो इससे आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।
Image: Shutterstock
शिवलिंग के पास घी का दिया जलाने के साथ अगर गन्ने के रस से अभिषेक करें तो इसका दोगुना लाभ भक्तों को मिलता है।
Image: Shutterstock
अगर आप कर्ज से परेशान हैं और इससे मुक्ति चाहते हैं, तो सावन की किसी भी रात पानी में थोड़ा अक्षत मिलाकर इससे शिवलिंग का अभिषेक करें। माता लक्ष्मी की कृपा साप दिखेगी।

अगर शनि देव के प्रकोप से जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो इसके लिए सावन महीने किसी भी रात को शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 July 2025 at 17:52 IST